BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला…हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर केंद्रीय जेल में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब किचन में काम कर रहे एक कैदी ने हंसिया से अपना गला रेत लिया। घटना के तुरंत बाद जेल स्टाफ ने घायल कैदी को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल कैदी की पहचान विकास कश्यप के रूप में हुई है, जो हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वह पिछले दो वर्षों से जेल में बंद था और हाल ही में उसे जेल के किचन में भोजन बनाने का काम दिया गया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे विकास कश्यप किचन में अन्य कैदियों के साथ सब्जी काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसने सब्जी काटने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हंसिया से अचानक अपना गला रेत लिया। खून बहते देख वहां मौजूद अन्य कैदी घबरा गए और तुरंत जेल कर्मचारियों को सूचना दी। घटना के बाद आनन-फानन में जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल कैदी को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है। इस मामले में एक और गंभीर पहलू यह सामने आया है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद जेल प्रशासन द्वारा पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी गई। वहीं कैदी को अस्पताल भेजते समय भी उसे मेमो के बजाय सामान्य तरीके से भर्ती कराया गया, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। फिलहाल जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कैदी के बयान के बाद घटना के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...