BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; भोजन का बहाना, प्रार्थना सभा की आड़…पचपेड़ी में जबरन धर्मांतरण का प्रयास, 3 गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में बुधवार दोपहर भोजन आमंत्रण के बहाने ग्रामीणों को प्रार्थना सभा में शामिल कर जबरन धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। विवाद बढ़ते देख पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार चिल्हाटी गांव में कुछ लोगों ने ग्रामीणों को भोजन कार्यक्रम में बुलाया था। भोजन के बाद उन्हें प्रार्थना सभा में शामिल किया गया, जहां उपस्थित लोगों को बाइबिल भी बांटी जा रही थी। ग्रामीणों को गतिविधि संदिग्ध लगी और मामले की खबर हिंदू संगठनों तक पहुंची। विरोध बढ़ते ही पुलिस ने हस्तक्षेप कर कार्यक्रम संचालकों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आयोजकों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिले और प्राथमिक जांच में मतांतरण की मंशा स्पष्ट हुई। इसके बाद पुलिस ने अनिता नायक (32) निवासी चिल्हाटी, अंबद देवदास (52) एवं जे. प्रभाकर राव (38) निवासी बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 तथा 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में गांव की स्थिति सामान्य है, वहीं पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार!