BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर; तालाब में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर..चालक की मौत: इंजन के नीचे दबा ड्राइवर, दो मजदूर गंभीर घायल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्राली में सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम लोहर्सी निवासी मंसाराम तिवारी (30) ईंट खाली कर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे चिल्हाटी स्थित दर्री तालाब के पास तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर तालाब में जा गिरा। वाहन पलटने से चालक इंजन के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाबूलाल गोंड (38) और विनय कुमार गोंड (30) गंभीर रूप से घायल हो ग6ए। सूचना पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जेसीबी की सहायता से चालक का शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि दर्री तालाब सड़क से सटा हुआ है और यहां पर्याप्त रोशनी व सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...