BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

तखतपुर! सरपंच संघ अध्यक्ष पद पर विवाद, श्याम सुंदर कश्यप ने बताया खुद को वैध अध्यक्ष…फर्जी अध्यक्ष होने का आरोप..27 मार्च को गठित की कार्यकारिणी, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष पद को लेकर विवाद गहरा गया है। श्याम सुंदर कश्यप ने प्रेस क्लब में बयान देते हुए खुद को विधिवत निर्वाचित अध्यक्ष बताया और केकती के सरपंच शैलेंद्र सिंह ठाकुर को फर्जी अध्यक्ष करार दिया। श्याम सुंदर कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय प्रधान/मुखिया/सरपंच संघ के निर्देशन में कानन पेंडारी में तखतपुर सरपंच संघ का निर्वाचन संपन्न हुआ। इसमें 124 में से 90 सरपंचों ने मतदान किया, जिसमें उन्हें 44 वोट मिले और वे विजयी घोषित हुए। श्याम सुंदर कश्यप ने आरोप लगाया कि शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने होली मिलन के बहाने कुछ सरपंचों के प्रतिनिधियों को बुलाकर खुद को अध्यक्ष घोषित कर लिया, जबकि उस दिन 80 सरपंचों का प्रशिक्षण चल रहा था। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों के जरिए अध्यक्ष बनने का दावा गलत है। श्याम सुंदर कश्यप ने 27 मार्च को सरपंच संघ की कार्यकारिणी का गठन भी कर लिया, जिसमें विभिन्न सरपंचों को पदाधिकारी के रूप में शामिल किया गया। इस विवाद के चलते तखतपुर सरपंच संघ में अब दो गुट बन चुके हैं, जिससे मामला और तूल पकड़ सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....