प्रेम प्रसंग से तंग आकर 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाई, प्रेमी से थी परेशान बुर्का पहनने मंदिर न जाने डालता था दबाव…नाबालिग मुस्लिम प्रेमी गिरफ्तार….

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने अपने प्रेमी से तंग आकर फांसी लगा ली। मृतका ग्राम सलका की रहने वाली थी और उदयपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के अनुसार, छात्रा का अपने सहपाठी से पिछले तीन साल से प्रेम संबंध था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी नाबालिग प्रेमी छात्रा पर लगातार दबाव डालता था कि वह मंदिर न जाए और बुर्का पहने। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। परिजनों ने बताया कि करमा त्योहार के मौके पर छात्रा अपने घर आई थी। इसी दौरान 9 सितंबर को उसकी लाश घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। छात्रा की बड़ी बहन का कहना है कि मृतका को उसका मुस्लिम प्रेमी जबरन अपने धर्म से जुड़े कपड़े पहनने को कहता और बात करने के लिए दबाव बनाता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उदयपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने बताया कि छात्रा और आरोपी प्रेमी दोनों सलका स्कूल में पढ़ते थे। छात्रा ने फांसी लगाने से पहले भी आरोपी प्रेमी से बात की थी। पुलिस ने मामले में आरोपी नाबालिग प्रेमी के खिलाफ धारा 108 BNS के तहत कार्रवाई की है। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
