BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में लूट की बड़ी वारदात..हथौड़ी से हमला कर कार लूटकर फरार; घायल युवक के सिर पर वार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के राजकिशोर नगर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर मंगलवार रात करीब 9 बजे एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई। कुछ अज्ञात बदमाशों ने संतोष तिवारी नामक युवक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की और उसकी कार लूटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष तिवारी अपनी मेहरून रंग की रीनॉल्ट कंपनी की कार (क्रमांक CG 10 AH 7707) से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और हथौड़ी से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार में सोने-चांदी के आभूषण भी रखे थे। घटना स्थल से आरोपियों द्वारा छोड़ी गई एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 P 0331) तथा एक अन्य कार (क्रमांक CG 10 BJ 8147) बरामद की गई है। इसके अलावा मौके से एक मैगजीन और कुछ जिंदा राउंड भी मिले हैं, जिन्हें चलाया नहीं गया था। बरामद सामग्री से आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों के पास हथियार भी मौजूद थे। घायल संतोष तिवारी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनके सिर में चोट की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...