BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन से नियंत्रित……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में गुरुवार को कांग्रेस ने खराब सड़कों, बढ़े हुए बिजली बिल, धान खरीदी में अव्यवस्था, छोटे भू-खण्डों की रजिस्ट्री रोकने और गरीबों की झोपड़ियों पर कार्रवाई के खिलाफ सरकार के विरुद्ध बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में नेहरू चौक से कलेक्टोरेट की ओर मोर्चा निकालते हुए पहुंचे और रास्ते भर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कलेक्टोरेट के पास पहुंचते ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वज्र वाहन और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछारों के बावजूद कुछ देर तक प्रदर्शनकारी डटे रहे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जनता की समस्याओं का समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं CSP सिविल लाइन निमितेश सिंह ने बताया कि प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के सभी इंतजाम पहले से ही कर लिए गए थे। ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...