ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तंजानिया में ‘सोने की खदान’ का झांसा; 1.90 करोड़ की ठगी का आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर पुलिस ने तंजानिया में सोने की खदान में निवेश के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी वियतनाम भागने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार प्रार्थी समर्थ बरडिया ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी यश राजेश शाह ने खुद को तंजानिया में सोने की खदान का मालिक बताते हुए पार्टनरशिप का झांसा दिया और फर्जी अनुबंध के जरिए 1.90 करोड़ रुपये हड़प लिए। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी को तंजानिया में किसी भी प्रकार का खनन अधिकार प्राप्त नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराया। इसी दौरान वह देश छोड़कर वियतनाम जाने के प्रयास में मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से एक आईफोन और पासपोर्ट जब्त किया गया है। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत आरोपी के खिलाफ धारा 420, 423, 467, 468, 120बी भादवि के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...