ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

इंग्लैंड–इटली मैच पर ऑनलाइन सट्टा: पुलिस की रेड में दो खाईवाल गिरफ्तार; 82 हजार की संपत्ति जब्त…एक आरोपी फरार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया है। थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि इंग्लैंड-इटली क्रिकेट मैच पर मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा लिया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके से विकास अग्रवाल और विनय अग्रवाल को गिरफ्तार किया। दोनों एक कमरे में बैठकर तीन मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 2000 रुपए नकद और आईफोन, वन प्लस व ओप्पो कंपनी के तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य करीब 82 रुपए हजार बताया गया है। मामले में थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 52/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों का एक साथी गगन अग्रवाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि ऑनलाइन सट्टा और जुए के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई करती रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...