ChhattisgarhRaftaar News Cg

चलती बुलेट पर कपल का स्टंट वीडियो वायरल, टंकी पर बैठी लड़की बॉयफ्रेंड से लिपटी युवक गिरफ्तार……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) दुर्ग जिले से एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सेक्टर-10 क्षेत्र में एक कपल चलती बुलेट पर खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आया। वीडियो में युवक बाइक चला रहा था और युवती उसकी टंकी पर बैठकर उससे लिपटी हुई थी। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती बाइक की टंकी पर बैठकर अपने साथी को पकड़कर रोमांटिक अंदाज में झूम रही है। दोनों बिना किसी डर के भिलाई की सड़कों पर घूमते रहे। राहगीरों ने इस खतरनाक हरकत को मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कपल की हरकत पर नाराजगी जताई और इसे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बताया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक मनीष (21) को गिरफ्तार कर लिया। यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋचा मिश्रा ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता पाने का यह बेहद गलत तरीका है। इस तरह की हरकतें न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि जीवन को भी खतरे में डालती हैं। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 129, 194(D) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...