ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

डीजल चोरी कांड में बड़ी सफलता; फरार आरोपी वीर रात्रे गिरफ्तार, हथौड़ी बरामद!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जांजगीर-चांपा पुलिस के थाना बलौदा पुलिस को डीजल चोरी मामले में बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी वीर कुमार रात्रे (28) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त लोहे की हथौड़ी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 28 जनवरी 2026 को ग्राम कटरा जंगल के पास खड़ी एक ट्रेलर से स्कॉर्पियो वाहन के जरिए करीब 140 लीटर डीजल चोरी किया गया था। मामले में पूर्व में तीन आरोपियों रजनीश रात्रे, जयनारायण केवट और सूरज कुर्रे को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार आरोपी वीर कुमार रात्रे, निवासी ग्राम खिसोरा थाना बलौदा, को उसके ठिकाने से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 3(5), 112(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...