ChhattisgarhRaftaar News Cg

मलांजकुड़ुम जलप्रपात में दर्दनाक हादसा : रायपुर के युवक की मौत, रेस्क्यू के बाद मिला शव….

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के प्रसिद्ध मलांजकुड़ुम जलप्रपात में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। रायपुर से दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे युवक की पानी में गिरने से मौत हो गई। रविवार सुबह रेस्क्यू अभियान चलाकर उसका शव बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान गोपाल चंद्राकर के रूप में हुई है। वह शनिवार को अपने पांच दोस्तों के साथ वाटरफॉल घूमने आया था। इसी दौरान वह डेंजर जोन में चला गया। वहां फिसलन भरे पत्थरों पर पैर फिसलने से वह नीचे पानी में गिर पड़ा। हादसे के बाद दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर टीम पहुंची, लेकिन अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू अभियान नहीं चल सका। रविवार सुबह नगर सेना और गोताखोरों की टीम ने खोजबीन कर युवक का शव बाहर निकाला। इस घटना से पूरे इलाके में गम का माहौल है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे जलप्रपात जैसे संवेदनशील स्थलों पर डेंजर जोन में न जाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...