ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना: दो वर्षीय मासूम का शव गोबर गैस टैंक में मिला…इलाके में शोक की लहर!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां दो वर्षीय बच्चे का शव उसके ही घर की बाड़ी में स्थित बंद पड़े गोबर गैस टैंक से बरामद किया गया। बच्चा सोमवार दोपहर से लापता था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। मामला दर्री थाना क्षेत्र के बरेलीमुंडा गोपालपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रमोद कंवर ने सोमवार को अपने दो वर्षीय पोते हर्ष कंवर के गुम होने की रिपोर्ट दर्री थाना में दर्ज कराई थी। प्रमोद ने बताया कि बच्चा उसके साथ घर पर था और अचानक कहीं चला गया। परिजनों और ग्रामीणों ने गांव, खेल के मैदान, पड़ोसियों के घर, कुएं और आसपास की झाड़ियों में देर रात तक तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और दोबारा तलाशी शुरू की। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित बाड़ी में बने गोबर गैस टैंक पर पुलिस का ध्यान गया। टैंक बंद था, लेकिन उसका चैंबर खुला हुआ था और अंदर पानी भरा था। संदेह होने पर पानी खाली कराया गया, जिसके बाद मासूम हर्ष का शव टैंक के अंदर मिला। घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बताया गया कि मृतक बच्चे के माता-पिता कुछ महीने पहले रोजगार के लिए तमिलनाडु गए हुए हैं और हर्ष अपने दादा-दादी के साथ ही रह रहा था। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...