BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस का वार; 1 किलो 256 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 256 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बिरकोना निवासी पूर्णिमा वर्मा अपने घर के कोठा में भूसे के नीचे गांजा छिपाकर बिक्री कर रही है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक थैले में रखे गांजा के बंडल बरामद किए। तौल करने पर गांजा का वजन 1 किलो 256 ग्राम पाया गया। कार्रवाई में कुल 36 हजार रुपये कीमत का गांजा एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी पूर्णिमा वर्मा (25 वर्ष) निवासी बिरकोना को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पहली ही मूसलाधार बारिश में डूबा बिलासपुर; निगम के दावों की खुली पोल..नाले-नालियों की सफाई फेल, सड़के... भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा!