BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बोर्ड परीक्षा शुल्क वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन..शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाल ही में परीक्षा शुल्क में की गई वृद्धि को छात्र विरोधी बताया। ज्ञापन में कहा गया है कि मंडल द्वारा नियमित परीक्षा शुल्क लगभग 460 रुपए से बढ़ाकर करीब 800 रुपए कर दिया गया है, वहीं आवेदन शुल्क 80 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा कुल लगभग 22 प्रकार के शुल्कों में वृद्धि से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा को सुलभ और किफायती बनाने के बजाय उसे महंगा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय विशेष रूप से ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों के लिए नुकसानदायक साबित होगा। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना हैं कि एक ओर सरकार शिक्षा सुधार की बात करती है, वहीं दूसरी ओर शुल्क बढ़ाकर छात्रों की कमर तोड़ने का काम कर रही है, जो बिल्कुल गलत हैं। एनएसयूआई ने मांग की है कि बढ़ाए गए सभी परीक्षा शुल्कों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शासन द्वारा शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश महासचिव विकास सिंह ठाकुर, अर्पित केसरवानी, अभिलाष रजक, लोकेश नायक, बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष विक्की यादव, तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रियांशु डहरिया, युवा कांग्रेस जिला महासचिव भूपेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...