ChhattisgarhRaftaar News Cg

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को जिंदा जलाने की कोशिश..तालाब में कूदकर बचाई जान!

जांजगीर-चाम्पा: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे 21 वर्षीय युवक को युवती के भाई ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसा युवक जान बचाने के लिए पास के तालाब में कूद गया, जिससे उसकी जान बच सकी। उसे गंभीर हालत में कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जांजगीर-चांपा जिले के कटओथ गांव की है। जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कनकी निवासी युवक को युवती ने मेला दिखाने के बहाने अपने गांव बुलाया था। इसी दौरान युवती के भाई ने कथित रूप से युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों से घिरा युवक किसी तरह भागकर तालाब में कूद गया और खुद को बचाया। बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...