BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही; चार महिलाओं से 210 लीटर महुआ शराब जब्त, 2000 किलो लहान नष्ट!..विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर पालिका बोदरी के वर्मा मोहल्ला और अचानकपुर क्षेत्र से चार महिला आरोपियों को दबोचा। इनसे कुल 210 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 42000 रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही करीब 2000 किलो महुआ लहान भी बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी उत्तम साहू के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वार्ड क्रमांक 09 वर्मा मोहल्ला और वार्ड क्रमांक 05 अचानकपुर के चार अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी। पहली गिरफ्तारी वर्मा मोहल्ला निवासी लक्ष्मी बाई वर्मा के घर से हुई, जहां 45 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली। दूसरी आरोपी रानी वर्मा के घर से 60 लीटर शराब जब्त की गई। तीसरी महिला अमचूरी भाई सौरा के घर के बाथरूम से 45 लीटर शराब मिली। चौथी आरोपी फोना सौरा के घर से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने लगभग 2000 किलो महुआ लहान की जानकारी दी, जिसे पुलिस ने बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। चारों महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...