BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण अग्निकांड; पेंट, टाइल्स और पुट्टी फैक्ट्री में लगी आग..लाखों का नुकसान; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के तिफरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पेंट, टाइल्स और पुट्टी निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं और ऊंची लपटों से घिर गया। दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में संचालित अनव इंडस्ट्री के परिसर में रखे ज्वलनशील केमिकल पदार्थों में आग लग गई। फैक्ट्री में पेंट और संबंधित रासायनिक सामग्री का भंडारण होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। कर्मचारियों ने तत्काल बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एहतियातन पुलिस बल भी तैनात किया गया और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटा दिया गया।

लाखों के नुकसान की आशंका…..

प्रारंभिक आकलन के मुताबिक, आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सिरगिट्टी किशोर केवट ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम लगातार प्रयासरत है और स्थिति नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है। वहीं स्थानीय निवासी अखलाक खान ने बताया कि अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख लोग घबरा गए और क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...