BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; विजयापुरम कॉलोनी में घरेलू कामगार महिलाओं का विरोध, वेतन बढ़ोतरी और छुट्टी की मांग…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) विजयापुरम कॉलोनी में घरों में काम करने वाली करीब 422 घरेलू कामगार महिलाओं ने एकजुट होकर अपनी मांगें रखी हैं। महिलाओं का कहना है कि वे लंबे समय से कम वेतन और बिना छुट्टी के काम कर रही हैं, जिससे अब उनके लिए काम करना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने मांग की है कि उन्हें वेतन में बढ़ोतरी दी जाए और महीने में कम से कम 3 छुट्टियां तय की जाएं। बढ़ती महंगाई के कारण पुराने वेतन में घर चलाना कठिन हो गया है। कामगार महिलाओं का कहना है कि वे रोज कई घरों में काम करती हैं और उन्हें सम्मान भी नहीं मिल पाता। बिना आराम के लगातार काम करने से उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे काम बंद कर सकती हैं। ऐसे में कॉलोनी के कई घरों में साफ-सफाई और खाना बनाने की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अब देखना होगा कि कॉलोनी के रहवासी इस मुद्दे पर क्या फैसला लेते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...