BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार; रतनपुर व बेलगहना में दो कार्रवाई, 525 ग्राम गांजा जब्त..दो आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 525 ग्राम गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रजनेश सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर) के निर्देशन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रतनपुर पुलिस को 14 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि भगत सिंह वार्ड निवासी अरविंद जैन उर्फ अन्नू (36) अपने किराना स्टोर में अवैध रूप से गांजा की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। तलाशी के दौरान 225 ग्राम गांजा (कीमत 2,500 रुपये), बिक्री रकम 2,300 रुपये तथा एक मोबाइल जब्त किया गया। कुल मशरूका 14800 रुपये आंका गया है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

बेलगहना में 300 ग्राम गांजा जब्त……

इसी कड़ी में 15 फरवरी 2026 को चौकी बेलगहना पुलिस ने ग्राम कोंचरा में देवचरण वैष्णव (50) के घर घेराबंदी कर कार्रवाई की। तलाशी में 300 ग्राम गांजा (कीमत 15000 रुपये) तथा तौलने में प्रयुक्त तराजू-बाट जब्त किए गए। कुल मशरूका 16000 रुपये बताया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...