ChhattisgarhRaftaar News Cg

माओवादियों की बर्बर वारदात, मामा-भांजे की धारदार हथियार से हत्या, मुखबिरी के शक में दी गई मौत……

बीजापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के उसूर थाना क्षेत्र में माओवादियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। शुक्रवार की रात नेलाकांकेर गांव में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को घर से बाहर बुलाकर धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। मृतकों की पहचान तिरुपति सोढ़ी (38 वर्ष) और रवि कट्टम (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आपस में मामा-भांजे और पड़ोसी बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, तिरुपति किसान था और 8वीं तक पढ़ा था, जबकि रवि 12वीं पास था। दोनों का अक्सर आवापल्ली और बीजापुर मुख्यालय आना-जाना रहता था, जिसके चलते माओवादियों को शक था कि वे पुलिस को सूचना देते हैं। इसी शक में नक्सलियों ने दोनों की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही उसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल, पुलिस और सुरक्षाबल आसपास के जंगलों में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। गौरतलब है कि यह घटना प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के हाल ही में बीजापुर और उसूर क्षेत्र के दौरे के कुछ दिनों बाद हुई है। माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों और प्रशासनिक गतिविधियों से बौखलाए माओवादियों ने बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक तिरुपति सोढ़ी का भाई सीआरपीएफ में जवान है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, पिछले एक महीने में माओवादियों ने सात ग्रामीणों की हत्या कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....