BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; महाशिवरात्रि के दिन राउत राय बाबा की प्रतिमा गायब..ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; सीएसपी निमितेश सिंह बोले—हर एंगल से जांच जारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सीपत क्षेत्र के ग्राम लुतरा में धार्मिक आस्था को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गांव के प्रमुख ग्राम देव राउत राय बाबा की प्राचीन मूर्ति शनिवार-रविवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। घटना के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है, वहीं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंदिर परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार 14 फरवरी 2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों ने मंदिर से ग्राम देव की प्रतिमा पार कर दी। सुबह पूजा के लिए पहुंचे ग्रामीणों को जब मूर्ति गायब मिली तो हड़कंप मच गया। आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद ग्राम पंचायत लुतरा के निवासियों ने सामूहिक रूप से थाना सीपत पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा और रिपोर्ट दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम ब्रांच की टीम को भी बुलाया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। देर शाम बढ़ते आक्रोश के बीच सीएसपी निमितेश सिंह स्वयं घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि देर रात तक पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी रही। हर संभावित एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

आस्था को ठेस, माहौल गरम…..

महाशिवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि राउत राय बाबा गांव के मुख्य ग्राम देव हैं और सदियों से यहां पूजा-अर्चना होती आ रही है। प्रतिमा चोरी की घटना ने गांव की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी कड़ा विरोध जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मूर्ति की बरामदगी की मांग की है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...