ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अंधविश्वास के नाम पर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार……

राजनांदगांव: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के डोंगरगांव ब्लॉक स्थित मारगांव में अंधविश्वास के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी महेश सिन्हा ने अपने ही रिश्तेदार के घर के बाहर “माता लक्ष्मी का पदचिह्न” बनाकर गांव में चमत्कार होने की झूठी अफवाह फैलाई थी। इसी धोखाधड़ी का विरोध करना 40 वर्षीय आंगेश्वर साहू को भारी पड़ गया। विरोध से नाराज आरोपी ने उनकी हत्या कर दी। नवदुर्गा उत्सव के दौरान आरोपी महेश ने अपनी रिश्तेदार महिला के घर के बाहर पदचिह्न बनाया था। इसे वह गांव में “देवी का चमत्कार” बताकर प्रचारित करता रहा। गांव में हुई बैठक में आरोपी और महिला दोनों ने स्वीकार किया कि यह पूरा खेल एक छल था। मृतक आंगेश्वर साहू ने इस धोखाधड़ी का कड़ा विरोध किया। गांव की बैठक में उनके आग्रह पर आरोपी पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इससे बौखलाए महेश ने आंगेश्वर को रास्ते से हटाने की ठान ली। 10 नवंबर की सुबह आंगेश्वर अपने खेत देखने साइकिल से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की खोजबीन में खेत के पास उनकी साइकिल और चप्पलें मिलीं। ग्रामीणों ने आरोपी को खून से सने कपड़ों के साथ झाड़ियों में देखा था, जिससे शक गहरा गया। अगली सुबह कुछ ग्रामीणों ने महेश को एक कुएं में पैरा डालते देखा। वहीं से मृतक की चप्पलें भी बरामद हुईं। पुलिस ने जब कुएं की तलाशी ली तो भीतर से आंगेश्वर का शव मिला। घटना के बाद आरोपी महेश सिन्हा घबराहट में भाग निकला था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार, मौके से उसका खून से सना कपड़ा भी मिला है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश तेज कर दी है। ग्रामीण इस घटना से हैरान हैं और अंधविश्वास के नाम पर की गई इस निर्मम हत्या की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...