BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; अपोलो अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, गर्भ में ही नवजात की मौत…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अपोलो अस्पताल की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इलाज में कथित देरी के चलते एक गर्भवती महिला के गर्भ में ही नवजात की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से पीड़ित परिवार सदमे में है और परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। मामला 24 दिसंबर का बताया जा रहा है। विनोबा नगर निवासी पीहू अग्रवाल को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के बाद महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टरों ने समय रहते सिजेरियन ऑपरेशन नहीं किया। इलाज में लापरवाही के कारण प्रसव से पहले ही गर्भ में मौजूद नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। हालांकि चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। इससे नाराज परिजनों का कहना है कि नवजात की मौत जैसे संवेदनशील मामले में प्रशासन की चुप्पी और देरी बेहद चिंताजनक है। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले ने निजी अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता और जवाबदेही को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...