ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चरित्र के शक में पति ने की पत्नी की हत्या…जंगल में फंदे पर लटकाया शव!

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में चरित्र के शक में पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए जंगल में पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पति गुना राम (58) और उसके साथी लखन कुम्हरिया (50) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मृतका बंधनी बाईं (50) आरोपी की पांचवीं पत्नी थी और दोनों पिछले 20 वर्षों से साथ रह रहे थे। 12 फरवरी की रात विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी को जमीन पर पटककर बांस के डंडे से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को 4–5 किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर फंदे पर लटका दिया गया।पुलिस के अनुसार, गुना राम अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से शक करता था। 11 फरवरी को बंधनी बलरामपुर बाजार गई थी और रात में घर नहीं लौटी। अगले दिन जब वह घर पहुंची तो पति से विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्से में आरोपी ने पहले पत्नी को जमीन पर पटक दिया और फिर बांस के डंडे से जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 12 फरवरी की शाम महिला का शव पेड़ से लटका मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत को हत्यात्मक बताया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...