BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बाल सुधार गृह चौकीदार हत्याकांड बिलासपुर; दूसरे आरोपी की पटना से गिरफ्तारी..8वें दिन भी प्रदर्शन जारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बाल संप्रेक्षण गृह के चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के आठवें दिन फरार दूसरे मुख्य आरोपी विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया गया। बिलासपुर पुलिस की टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शहर लौट रही है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार तखतपुर क्षेत्र के ग्राम अरईबंद निवासी 42 वर्षीय नरेंद्र कुमार खांडे बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात उनकी हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उनके हाथ-पैर बांधे, फिर बेरहमी से मारपीट की, गला दबाया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध चार अपचारी बालकों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। इनमें तीन रायगढ़ और एक कोरबा जिले का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके का निरीक्षण किया। मामले में पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

8वें दिन भी जारी रहा धरना, एक करोड़ मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन……

इधर, मृतक के परिजनों का बाल संप्रेक्षण गृह के मुख्य द्वार पर धरना आठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को भीम आर्मी, सतनामी समाज, आम आदमी पार्टी सहित कई सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी, दोषी अधिकारियों के निलंबन, सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

एसएसपी रजनेश सिंह……

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि पुलिस पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ जांच कर रही है। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ लोग मृतक के परिजनों को भड़काकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे तत्वों की पहचान की जा रही है और उन्हें साजिशकर्ता मानते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....