Raftaar News Cg

सीपत पुलिस ने की निजात अभियान की कार्यवाही…! 5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित महिला आरोपी हुई गिरफ्तार….?

सीपत:- (यशवंत साहू) सीपत पुलिस ने निजात अभियान के तहत गुरुवार को 5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक महिला आरोपीया को गिरफ्तार किया हैं।

सीपत थाना प्रभारी हरीशचंद्र टांडेकर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अवैध नशा गांजा, नशीली गोली, सिरप, सुलोसन, अवैध शराब, जुआ सट्टा आदि के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा निर्देशित किया गया है। इसी दौरान गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम मचखंडा में आरती साहू अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए रखी है। उक्त सूचना को सीपत पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनके मार्गदर्शन में सीपत थाने की टीम ने ग्राम मचखंडा पहुंचकर रेड कार्यवाही की, जहां पर महिला आरती साहू अपने घर में मिली, जिन्हें मुखबिर से मिली सूचना से अवगत कराकर, तलाशी कार्यवाही हेतु बताया गया, जो सहमति दी, उसके बाद महिला के घर की तलाशी ली गई, जहां एक कमरे में 5 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसके संबंध में आरोपीया ने कोई भी वैध दस्तावेज नहीं होना बताई, जिस पर उक्त महिला आरोपीया पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी ) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

आरोपीया:-

1. आरती साहू पति दीपक साहू उम्र 30 साल निवासी मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर।

उक्त कार्यवाही में सीपत पुलिस टीम में इनका रहा विशेष योगदान:-

निरीक्षक हरीशचंद्र टांडेकर, उप निरीक्षक एस.एफ केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक बृज मोहन कश्यप, उमाशंकर राठौर, आरक्षक शरद कुमार साहू, मुकेश यादव, देवानंद चंद्राकर, महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा।

 

सीपत पुलिस रख रही गांजा सप्लायर पर निगाह :-

सीपत पुलिस द्वारा गांजा की सप्लाई करने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है, उन पर भी सख्त कार्यवाही की जाएगी और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, उक्त जानकारी थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर ने दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....