ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा में नकल गिरोह का पर्दाफाश; ब्लूटूथ डिवाइस से प्रश्न बाहर भेजकर गूगल से जवाब दिलाने की साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) परीक्षा में नकल कराने की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ब्लूटूथ ईयर डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मोबाइल फोन सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि परीक्षा के दौरान कुछ लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ दिलाने की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल एवं डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला के निर्देशन तथा एडीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना डीडी नगर और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई।

परीक्षा केंद्र के बाहर रची गई थी पूरी साजिश……..

संयुक्त टीम ने सरोना स्थित आयन डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र के आसपास गोपनीय निगरानी की। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कुछ व्यक्तियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि परीक्षा केंद्र के अंदर बैठे अभ्यर्थियों को सूक्ष्म ब्लूटूथ ईयर डिवाइस उपलब्ध कराए गए थे। योजना के तहत परीक्षार्थी प्रश्नों को पढ़कर ब्लूटूथ के माध्यम से बाहर बैठे सहयोगियों तक पहुंचाते थे। बाहर मौजूद आरोपी गूगल सर्च के जरिए उत्तर तैयार कर पुनः ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से अंदर बैठे अभ्यर्थियों को भेजते थे। इस अवैध सेवा के बदले अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूली जा रही थी। परीक्षा केंद्र से संपर्क कर संदेहास्पद परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई, जहां से ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुए। इसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना डीडी नगर में विधिसम्मत कार्रवाई की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 112/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं, आईटी एक्ट और लोक परीक्षा अनुचित साधनों के निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विवेचना जारी है तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ये सामग्री हुई बरामद……..

03 ब्लूटूथ सूक्ष्म ईयर डिवाइस, 04 ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 08 मोबाइल फोन, 03 सिम कार्ड, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं नकल से संबंधित सामग्री।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी……

1. दर्शन सहवाग (26), जिला झज्जर, हरियाणा

2. सुमित सहवाग (30), जिला झज्जर, हरियाणा

3. लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की (36), जिला फतेहाबाद, हरियाणा

4. अमर (32), जिला फतेहाबाद, हरियाणा

5. नरेंद्र कुमार (29), जिला हिसार, हरियाणा

6. बंटी कुमार (38), जिला फतेहाबाद, हरियाणा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...