BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; NH-130 पर मौत की रफ्तार..तेज स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर मोहदा मोड़ के पास बीती दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामबगस ओगरे निवासी वार्ड क्रमांक 05, अचानकपुर चकरभाठा के रूप में हुई है। थाना हिर्री में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 28 जनवरी 2026 को करीब 3:40 बजे रामबगस ओगरे अपनी मोटरसाइकिल (CG 10 Y 9612) से अचानकपुर चकरभाठा से ग्राम अटर्रा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे मोहदा मोड़ के पास पहुंचे, तभी बिलासपुर की ओर से तेज रफ्तार और अनियंत्रित आ रही स्कॉर्पियो (CG 07 CW 1777) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर, हाथ और पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना हिर्री पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....