ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIP ट्रेड के नाम पर 8 लाख से अधिक की ठगी..राजस्थान से 4 आरोपी गिरफ्तार!

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) 10-12 प्रतिशत प्रतिमाह गारंटीड रिटर्न का झांसा देकर 8,06,640 रुपये की ठगी करने वाले चार आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने “VIP ट्रेड” नामक कंपनी बनाकर निवेश के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाया था। प्रार्थी रामचंद्र वस्त्रकर (श्याम कॉलोनी, बलौदाबाजार) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार जुलाई से अक्टूबर 2025 के बीच आरोपियों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर रकम जमा करवाई और 12 प्रतिशत तक ग्रोथ का दावा किया। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिया। मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 307/2025 धारा 318(4), 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच में ठगी का नेटवर्क राजस्थान से संचालित होना पाया गया। न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत केंद्रीय कारागार अजमेर से चारों आरोपियों अब्दुल समद, लोकेश चौधरी, कैलाश चौधरी और धीरज गट्टानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने ठगी की बात स्वीकार की। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी “VIP ट्रेड” के नाम पर धोखाधड़ी हुई हो तो वे तत्काल सिटी कोतवाली थाना या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...