BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; यात्रीगण कृपया ध्यान दे! 16 ट्रेनें हुई रद्द..पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर (प्रांशु क्षत्रिय): दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अधोसंरचना विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर-कटनी के बीच तीसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह मार्ग उत्तर भारत को इस क्षेत्र से जोड़ता है और परिचालन को सुचारू बनाने के साथ ही नई गाड़ियों के संचालन के लिए भी महत्वपूर्ण है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुनपुर-कटनी सेक्शन के अंतर्गत 165.52 किलोमीटर लंबी इस तीसरी रेल लाइन परियोजना पर कुल 1680 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। अब तक इस सेक्शन में 101.40 किलोमीटर रेलवे लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए, 17 से 19 नवंबर 2024 तक करकेली रेलवे स्टेशन को इस तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके पूरा होते ही गाड़ियों की समयबद्धता और गति में सुधार आएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार है………

रद्द होने वाली गाडियां…..

01. दिनांक 16 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2024 तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

02. दिनांक 17 नवम्बर से 20 नवम्बर, 2024 तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

03. दिनांक 15 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

04. दिनांक 16 नवम्बर से 20 नवम्बर, 2024 तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

05. दिनांक 18 नवम्बर, 2024 को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

06. दिनांक 19 नवम्बर, 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

07. दिनांक 17 नवम्बर, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

08. दिनांक 18 नवम्बर, 2024 को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

09. दिनांक 14 नवम्बर, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

10. दिनांक 16 नवम्बर, 2024 को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

11. दिनांक 19 नवम्बर, 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनुनपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

12. दिनांक 19 नवम्बर, 2024 को अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुनपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

13. दिनांक 17 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

14. दिनांक 17 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2024 तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

15. दिनांक 16 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2024 तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

16. दिनांक 17 नवम्बर से 20 नवम्बर, 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...