ChhattisgarhRaftaar News Cg

TOLL NAKA विवाद; लोकल वाहन को बताया ब्लैकलिस्टेड, टोल पर जमकर बवाल..नशे में धुत टोल कर्मियों ने मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार से की हाथापाई, पुलिस ने दबोचा..पढ़िए पूरी खबर!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बढ़ईगुड़ा टोल प्लाज़ा एक बार फिर विवादों में घिर गया है। रविवार को दंतेवाड़ा से लौट रहे सोनपाल निवासी एक परिवार के साथ टोल वसूली को लेकर हुए विवाद ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। आरोप है कि टोल कर्मियों ने तकनीकी गड़बड़ी का हवाला देकर परिवार की स्कॉर्पियो को रोका और बाद में विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। परिजनों ने बताया कि वे मां दंतेश्वरी मंदिर के दर्शन के बाद लौट रहे थे। इस दौरान टोल प्लाज़ा पर कर्मियों ने वाहन को यह कहते हुए रोक लिया कि वह ब्लैकलिस्टेड है। जब परिवार ने यह स्पष्ट किया कि उनकी स्कॉर्पियो लोकल पासिंग है और टोल छूट के दायरे में आती है, तब भी कर्मचारियों ने टोल राशि मांगने पर जोर दिया। इतना ही नहीं परिवार का आरोप है कि कर्मचारियों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और नशे की हालत में मारपीट पर उतारू हो गए। घटना की सूचना पर बस्तर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टोल कर्मियों को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित परिवार ने बस्तर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि बढ़ईगुड़ा टोल प्लाज़ा पर यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी स्थानीय लोगों द्वारा दुर्व्यवहार, तकनीकी खामियों और नियमों की अनदेखी की शिकायतें की जा चुकी हैं। एनएचएआई के नियमों के अनुसार किसी भी वाहन को टोल प्लाज़ा पर 10 सेकंड से अधिक नहीं रोका जा सकता और यदि कोई तकनीकी खराबी हो, तो वाहन को बिना शुल्क लिए पास किया जाना चाहिए। साथ ही लोकल पासिंग वाहनों को छूट देने के भी स्पष्ट प्रावधान हैं। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि टोल प्लाज़ा पर न तो तकनीकी सहायता के लिए हेल्प डेस्क उपलब्ध है और न ही कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण मिला है। इस वजह से आए दिन विवाद और मारपीट जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और टोल प्रबंधन से भी जवाब-तलब किया गया है। यह मामला टोल संचालन व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है, जिस पर अब प्रशासन को सख्त कदम उठाने की ज़रूरत है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...