BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर; 19-20 फरवरी…जिला स्तरीय स्वरोजगार मेला!

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) जिले के युवाओं, उद्यमियों एवं स्वरोजगार के इच्छुक नागरिकों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय स्वरोजगार मेला का आयोजन 19 एवं 20 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। यह मेला सवेरे 10 बजे से देवकीनंदन दीक्षित सभागार, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में आयोजित होगा। मेले में राज्य शासन की छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत उद्योग एवं सेवा इकाइयों को स्थापना पूर्व एवं स्थापना पश्चात मिलने वाले अनुदान एवं रियायतों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही उद्योग विभाग द्वारा संचालित केंद्र शासन की योजनाएं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (PMFME) पर भी मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं खादी ग्रामोद्योग के अधिकारी उपस्थित रहकर अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे। बैंकिंग क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न ऋण योजनाओं और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन करेंगे। वहीं जिले के प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उद्योग एवं व्यवसाय प्रारंभ करने, पंजीयन, लाइसेंस, लेखा-जोखा तथा कर प्रक्रियाओं पर आवश्यक जानकारी देंगे। रायपुर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम संस्थान तथा स्टार्ट-अप योजनाओं के विशेषज्ञ भी मेले में शामिल होंगे। मेले की खास बात यह होगी कि शासन की योजनाओं से लाभान्वित सफल उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे नए उद्यमियों को प्रेरणा और व्यावहारिक दिशा मिलेगी। प्रशासन ने जिले के सभी युवक-युवतियों एवं स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक नागरिकों से इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहल करने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...