Raftaar News Cg

लकड़ी तस्करों का आतंक, हाथियों की निगरानी पर तैनात वनकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, जान से मारने की दी धमकी…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में लकड़ी तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे वन विभाग के कर्मचारियों पर भी जानलेवा हमला करने से नहीं डर रहे। करतला वन परिक्षेत्र में हाथियों की निगरानी कर रहे दो वनकर्मियों को तस्करों ने न सिर्फ बंधक बनाया, बल्कि बेरहमी से पिटाई कर उनकी वर्दी तक फाड़ दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना 15 नवंबर की रात रामपुर क्षेत्र के कक्ष क्रमांक ओए 1464, मुड़धोवा पतरा ग्राम जोगीपाली के जंगल की है। यहां पिछले 15 दिनों से हाथियों का दल डेरा डाले हुए है, जिसकी निगरानी की जिम्मेदारी वनपाल चमरू सिंह कंवर और बीट गार्ड गजाधर सिंह राठिया को दी गई थी। रात के समय उन्हें जंगल से अवैध कटाई की सूचना मिली, जिसके बाद दोनों कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जंगल से निकल रहे एक ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई, जिसमें साल के तीन लट्ठे लदे मिले। ट्रैक्टर में जोगीपाली निवासी मनाराम पटेल, अंकुश पटेल सहित 8–10 लोग सवार थे। जैसे ही ट्रैक्टर रोका गया, तस्कर वनकर्मियों से उलझ पड़े। देखते ही देखते आरोपियों ने उनके मोबाइल छीन लिए और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों वनकर्मियों को जबरन ट्रैक्टर में बिठाकर जोगीपाली गांव ले जाया गया और धमकी दी गई कि भागने की कोशिश की तो जान से मार दिया जाएगा। गांव पहुंचकर तस्करों ने अपने रिश्तेदारों और अन्य ग्रामीणों को भी बुला लिया, जिसके बाद लगभग 20–25 लोगों ने मिलकर एक बार फिर उनकी पिटाई की और वर्दी तक फाड़ दी। मारपीट के दौरान एक वनकर्मी किसी तरह मौके से भागने में सफल हुआ और उसने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। डीएफओ प्रेमलता यादव ने बताया कि पीड़ित वनकर्मियों के साथ करतला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं घटना से आक्रोशित वनकर्मी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। घटना ने एक बार फिर जंगलों में सक्रिय लकड़ी माफिया के बढ़ते आतंक और वनकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...