BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: सिम्स अस्पताल से बाइक चोरी का बड़ा खुलासा…5 वाहन बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार हो रही मोटरसायकल चोरी के मामलों का पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 चोरी की मोटरसायकल बरामद की है। इस मामले में दो अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि चोरी की बाइक खरीदने वाले अल्ताफ उर्फ मोमिन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 27 जनवरी को सरकंडा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान दो नाबालिग एक्टिवा वाहन शराब के नशे में चलाते पकड़े गए। जांच में वाहन चोरी का निकला। पूछताछ में दोनों ने सिम्स अस्पताल परिसर से कई बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर एक्टिवा, पल्सर, एचएफ डीलक्स, हीरो पैशन प्रो सहित कुल 5 वाहन जब्त किए गए। इनमें से एक बाइक 2000 रुपये में अल्ताफ को बेची गई थी। पुलिस ने खरीददार के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नाबालिगों को विधिवत अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन पार्क करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...