BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के निर्देश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए दिनभर की सभी प्रशासनिक बैठकों को निरस्त कर दिया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को तत्काल फील्ड में रहकर हालात की निगरानी करने और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिले के कई क्षेत्रों में तीन से चार फीट तक पानी भरने की सूचना मिली है। ऐसे स्थानों पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने, प्रभावित लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम और जनपद पंचायत के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर जलभराव की स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। वहीं लोक निर्माण सहित संबंधित विभागों को सड़कों, नदियों और नालों का निरीक्षण कर पानी के बहाव का आकलन करने तथा जहां जरूरत हो वहां तत्काल बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए सभी अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहें, आम नागरिकों के संपर्क में बने रहें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करें। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....