BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) विधानसभा के मानसून सत्र में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने किसानों और आम जनता से जुड़े अहम मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने किसानों को डीएपी उर्वरक और डीजल की उपलब्धता पर सरकार से जवाब मांगा, वहीं कोटा विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती का मामला भी सदन में प्रमुखता से उठाया। अटल श्रीवास्तव ने सरकार से पूछा कि क्या किसानों को उनकी मांग के अनुरूप डीएपी उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है और क्या कृषि कार्यों के लिए डिब्बे एवं जेरीकेन में डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब देते हुए बताया कि किसानों को फिलहाल लगभग 60 प्रतिशत डीएपी उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि शेष आवश्यकता की पूर्ति के लिए एनपीके, एसएसपी और नैनो डीएपी जैसे वैकल्पिक उर्वरकों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि कार्यों के लिए किसानों को डीजल की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा अटल श्रीवास्तव ने कोटा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में हफ्तों तक बिजली बंद रहने और प्रतिदिन करीब 10 घंटे तक अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा भी सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की निष्क्रियता और संसाधनों की कमी के कारण क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसका सीधा असर किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली संकट से क्षेत्रवासियों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है तथा शीघ्र समाधान की आवश्यकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...