BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला..मां को भी मारने निकला, पुलिस ने दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बुढ़ापे का सहारा बनने वाला बेटा ही अपने लकवाग्रस्त पिता का कातिल बन गया। गुरुवार देर रात नशे की हालत में घर पहुंचे 38 वर्षीय शिवचरण सूर्यवंशी ने अपने 65 वर्षीय पैरालिसिस पीड़ित पिता रिखी राम सूर्यवंशी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपनी मां की हत्या करने के इरादे से बहन के घर पहुंच गया, जहां दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक रिखी राम सूर्यवंशी लंबे समय से लकवाग्रस्त थे और बिस्तर पर ही रहते थे। आरोपी शिवचरण सूर्यवंशी नशे का आदी बताया जा रहा है और आए दिन अपने माता-पिता के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करता था। गुरुवार रात करीब 11 बजे शिवचरण नशे की हालत में घर पहुंचा। उसके आक्रामक रवैये को देखकर रिखी राम ने अपनी पत्नी को सुरक्षा के लिए पास में रहने वाली बेटी के घर भेज दिया। पत्नी के जाने के बाद घर में अकेले मौजूद पिता पर आरोपी का गुस्सा फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि उसने पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहते हुए डंडे से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते रिखी राम की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद मां की तलाश में पहुंचा बहन के घर……

पिता की हत्या के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह अपनी मां को मारने की नीयत से बहन के घर पहुंच गया। परिजनों ने खतरा भांपते हुए दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद आरोपी दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार…..

सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी शिवचरण सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस बेटे को माता-पिता ने बुढ़ापे का सहारा समझा, उसी ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर रिश्तों को कलंकित कर दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...