BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में लगातार हो रही भीषण वर्षा और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर के सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त विद्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारी बारिश को देखते हुए अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें और मौसम सामान्य होने तक पूरी सावधानी बरतें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....