BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव के सख्त निर्देश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी राजस्व, नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पहुंचकर सर्वे किया जाए और जिन परिवारों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें आरबीसी 6(4) के तहत बिना देरी राहत उपलब्ध कराई जाए। लगातार बारिश के कारण जिले की कई नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए कलेक्टर ने मैदानी अमले को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, जलस्तर पर नजर बनाए रखने तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दी जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करें।

लोगों से सतर्क रहने की अपील…..

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों, रपटों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें। पुल-पुलियों पर पानी बहने की स्थिति में जोखिम लेने से बचें और बच्चों को भी ऐसे स्थानों से दूर रखें। उन्होंने जर्जर या क्षतिग्रस्त मकानों में रहने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि यदि किसी का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है या क्षेत्र में जलभराव की स्थिति है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन या राजस्व अमले को दें। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कर नियमानुसार राहत एवं बचाव की कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...