BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में बड़ा बदलाव..सतीश बने मंडल अध्यक्ष!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी संगठन में नई नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा संभाग प्रभारी, सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण कोर ग्रुप के निर्णय पर महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम रात्रे ने मंडल अध्यक्ष और महामंत्रियों की सूची जारी की। इसी क्रम में बिलासपुर जिले के ग्राम मटियारी के सरपंच सतीश केशर को अनुसूचित जाति मोर्चा रतनपुर मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सतीश केशर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन विस्तार का संकल्प दोहराया। भाजपा पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा रतनपुर मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...