ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

स्कूल बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, बच्चों में मचा हड़कंप…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा-सक्ति मुख्य मार्ग पर तिलकेजा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्वामी स्कूल की बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उत्तम यादव सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वह नवरात्रि पर मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और युवक को बचने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना के समय बस में 14 बच्चे सवार थे। अचानक हुई टक्कर से बच्चे घबरा गए और रोने-चिल्लाने लगे। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। समाजसेवी किशन साव ने बताया कि युवक सड़क पर बेहोश पड़ा था, कई लोग उसे अनदेखा कर आगे निकल गए। बाद में एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत गंभीर है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। स्थानीय निवासी भीम कंवर ने बताया कि यह मार्ग भारी वाहनों की आवाजाही वाला है और तेज रफ्तार के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बलौदाबाजार में कलयुगी बेटे ने मां की हत्या: पारिवारिक विवाद बना वजह, थाने पहुंचकर किया सरेंडर! बिलासपुर; तेज रफ्तार पिकअप हाइट बैरियर से टकराई: अंधेरे और लाइट बंद होने से नहीं दिखा बैरियर, एक युव... बिलासपुर; चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या...कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोप... सीपत; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था शोषण, आरोपी गि... बिलासपुर: ई-रिक्शा चलाने के विवाद में गाली-गलौच, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपी... कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे पति-पत्नी, भारी वाहन की टक्... NH-43 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...चालक फरार! बिलासपुर; मजदूर दिलाने के बहाने लूट:फोन कर बुलाते थे रेलवे स्टेशन; सुनसान जगह ले जाकर करते थे वारदात... कोरबा में बड़ा औद्योगिक हादसा : कार्बन फैक्ट्री का बॉयलर फटा, बहने लगा गर्म लावा! रायगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ढाई साल के बेटे की पत्थर से कुचलकर हत्या की, अपहरण की झ...