Raftaar News Cg

कौड़िया में कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा का हुआ शुभारंभ…! हजारों की तादाद में शामिल हुई महिला श्रद्धालु…..? 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा बैंड बाजे एवं डीजे के साथ से निकाली गई, जिसमें करीब 2 हजार की संख्या में शामिल श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा की शुरुआत की।

यात्रा में शामिल भक्तों ने बाजे के धुन पर झूमते हुए भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जताई। वहीं युवाओं ने भोले बाबा का जयघोष कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह कलश यात्रा शिव मंदिर प्रांगण मेलास्थल से शुरु होकर पूरे ग्राम में भ्रमण कर पनवरिया तालाब पहुँची, जहाँ विधिविधान से पूजन और मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र कलशों से जल लेकर श्रद्धालु महिलाएं वापिस कथास्थल पहुंचे जहां पुरोहितों ने विधिवत पूजन के बाद कलशों की स्थापना की। यह श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ बुधवार 22 मार्च को प्रारंभ हुई जो 30 मार्च को सहस्त्रधारा शोभायात्रा के साथ समापन होगी।

इस कलश यात्रा को सफल बनाने सरपंच रेखा धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, जनपद सदस्य गोपी पटेल, घनश्याम पटेल, होरी लाल यादव, भिशम भाई पटेल, रत्नेश कश्यप, सुधीर पटेल, दुर्गा पटेल, चमरु राम, गोपी पटेल, प्रेम लाल साहू, अशोक वस्त्रकार, दूबचरण, रामप्रसाद वस्त्रकार, बाबू लाल पटेल, उत्तम पटेल, दीपक मरावी, रोहित पटेल, युगल राठौर, समीर वस्त्रकार, दिग्विजय राठौर, ओम प्रकाश पटेल सहित ग्रामीण लगे रहे। इस कथा ज्ञान में कथाव्यास पं. रामलोचन तिवारी एवं यज्ञाचार्य पं. भेषज शुक्ला हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...