ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रिश्तों का खूनी अंत, मामूली विवाद में भतीजे ने की चाचा की फरसे से हत्या, CCTV में कैद वारदात……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गितकेरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद भतीजे ने अपने ही चाचा पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिससे पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार आरोपी यशवंत यादव (38) ने अपने चाचा नारायण यादव (45) की निर्मम हत्या कर दी। नारायण यादव रायपुर से अपने गांव गितकेरा आए हुए थे। गुरुवार को गांव के चौक में किसी बात को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान हुई गाली-गलौज से यशवंत यादव बुरी तरह भड़क गया। गुस्से में तैश आए यशवंत ने अपने घर के पूजा कक्ष में रखा भारी लोहे का फरसा उठाया और चाचा पर हमला कर दिया। पहला वार इतना घातक था कि नारायण यादव की गर्दन गंभीर रूप से कट गई और वे मौके पर ही गिर पड़े। आरोपी दोबारा हमला करने ही वाला था कि उसकी पत्नी और आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह उसे रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी बेहद उग्र था और अगर समय रहते उसे नहीं रोका जाता तो हालात और भी भयावह हो सकते थे। घटना के बाद यशवंत यादव करीब 15 किलोमीटर दूर पलारी थाना पहुंचा और खुद पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। उधर, गांव के सरपंच ने भी पुलिस को सूचना दे दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नारायण यादव को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; पीएम आवास योजना में बड़ा एक्शन; बिलासपुर में 5,873 अपात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटें... बिलासपुर; बाल सुधार गृह चौकीदार हत्याकांड बिलासपुर; दूसरे आरोपी की पटना से गिरफ्तारी..8वें दिन भी प्... बिलासपुर; बिरकोना में जुआ फड़ पर पुलिस छापा; 9 जुआरी गिरफ्तार..20,700 नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त! रतनपुर NH पर पौधारोपण करा रही महिला सुपरवाइजर को ट्रेलर ने 20 मीटर तक घसीटा, चालक गिरफ्तार..लापरवाही... सीपत; घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला 21 वर्षीय युवक..पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी! केंद्रीय जेल बिलासपुर में फिर कैदी की मौत; एक महीने में चौथी घटना, जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे ... बिलासपुर के नोबल अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; ऑपरेशन के अगले ही दिन मरीज की मौत, परिजनों ने मचाया हं... रतनपुर में फिर खून से लाल हुई रात; घर की छत पर युवक की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार..ईंट और हं... बिलासपुर; बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर पार कर पलटा, सड़क सफाईकर्मी महिला की मौत...मेंटेनेंस कार्य में लापरव... बिलासपुर; विधानसभा से लौटते ही मैदान में उतरे विधायक सुशांत शुक्ला: जलभराव वाले क्षेत्रों का किया दौ...