ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

युवती को जिंदा जलाने का आरोप..इलाज के दौरान मौत!

सक्ती: (प्रांशु क्षत्रिय) 23 वर्षीय युवती दिशा मरावी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो जाने से सनसनी फैल गई है।

मृतका की मां मीना मरावी ने आरोप लगाया है कि 24 जनवरी को सक्ती स्थित शिवम होटल में बुलाकर योगेंद्र कुमार साहू ने दिशा पर तारपीन तेल डालकर आग लगा दी। साथ ही महेंद्र सिदार और आशीष पटेल पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। परिजनों के अनुसार गंभीर रूप से झुलसी दिशा को कार से अस्पताल ले जाया गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 23–24 जनवरी की कथित वायरल चैट में विवाद के संकेत मिलने की बात कही जा रही है। दिशा मरावी की 1 फरवरी को बिलासपुर के बर्न हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतका की मां ने सक्ती थाना में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पहली ही मूसलाधार बारिश में डूबा बिलासपुर; निगम के दावों की खुली पोल..नाले-नालियों की सफाई फेल, सड़के... भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा!