ChhattisgarhRaftaar News Cg

विधानसभा–मांढर रोड पर मौत का तांडव; बाइक और साइकिल की टक्कर… दंपती और युवक की मौत!

रायपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) विधानसभा-मांढर रोड पर गुरुवार रात 9 बजे तेज रफ्तार  बाइक ने साइकिल को जोरदार टक्कर मारी। साइकिल सवार दंपती खेत में फेंका गए। दोनों तड़पते रहे। पुलिस के पहुंचते तक दोनों ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार दोनों युवकों को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की इलाज चल रही है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि टेकारी में भोजराम विश्वकर्मा (58) परिवार के साथ रहते थे। वह अपनी पत्नी प्यारी विश्वकर्मा (53) के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से रात को घर लौट रहे थे। बरौंदा के पास पीछे से आ रही बाइक ने साइकिल को जोरदार टक्कर मारी। भोजराम और प्यारी साइकिल के साथ खेत में फेंका गए। बाइक भी खेत में घुस गई। बाइक में मांढर का शुभम यादव और उसका दोस्त लव कुमार था। मांढर रोड पर अंधेरा, यही हादसे की वजहः पुलिस ने बताया कि बरौंदा से मांढर रोड पर हमेशा अंधेरा रहता है। सड़क पर लाइट नहीं लगी है। यही हादसे की वजह बन रही है। पहले भी अंधेरे की वजह से हादसा हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...