ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

राजनांदगांव में दहशत का अंत: चार्ली गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार… हथियारों का जखीरा बरामद!

राजनांदगांव (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने शहर में दहशत फैलाने वाले कुख्यात ‘चार्ली गैंग’ का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टे और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई चिखली चौकी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि शंकरपुर क्षेत्र के डब्बा मैदान कब्रिस्तान के पास कुछ युवक हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। मौके पर दबिश देने पर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हथियार मध्यप्रदेश के धार-बड़वानी क्षेत्र से खरीदे गए थे। जांच में गिरोह का नेटवर्क दुर्ग और धमतरी तक फैला मिला, जहां से अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 111 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...