BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: कार साइड देने की बात पर चाकू से हमला, तीन नाबालिग आरोपी हिरासत में……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र स्थित साईं मंदिर के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कार को साइड देने की बात पर कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक सुरेश साहू अपनी कार से साईं मंदिर की ओर जा रहा था। रास्ते में कुछ युवक खड़े थे। सुरेश ने जैसे ही अपनी कार उनके पास से निकालने की कोशिश की, युवकों ने आपत्ति जताई और कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि युवकों ने सुरेश पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुरेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। कोनी थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में तीन नाबालिग आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...