ChhattisgarhRaftaar News Cg

खड़े ट्रक से टकराई बाइक; तीन दोस्तों की मौत जमही टोल प्लाज़ा के पास भीषण हादसा.. तीनों की सिर फटने से मौके पर ही मौत!

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जमही टोल प्लाज़ा के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है। तीनों गुजरा गांव के निवासी थे और कुसुमकसा से अपने गांव लौट रहे थे। रात लगभग 9 बजे हुए इस हादसे में तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई।सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को रात करीब 10 बजे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल की मर्च्युरी में भेजवाया गया। शनिवार को तीनों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे लापरवाही से ट्रक खड़ा किया गया था। फिलहाल अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...