ChhattisgarhRaftaar News Cg

थाना परिसर में महिला ने लगाई खुद को आग, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। महिला थाना परिसर में दोपहर एक महिला ने खुद पर आग लगा ली। आग लगाते ही वह चीखते-चिल्लाते हुए थाने के अंदर घुस गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया और महिला को बचाया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल डीकेएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का नाम वर्षा गोस्वामी है। वह पति-पत्नी के विवाद के चलते काउंसलिंग के लिए महिला थाना आई थी। इसी दौरान अचानक उसने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि वर्षा की शादी वर्ष 2020 में रायपुर निवासी शिवम गोस्वामी से हुई थी। दोनों की लव मैरिज हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। वर्षा की बहन रेणु धनगर ने बताया कि शादी के बाद से ही शिवम वर्षा को प्रताड़ित करता रहा है। आए दिन मारपीट करता है, जुआ-सट्टे में लिप्त रहता है और धमकी देता है कि घर में आग लगा देगा या वर्षा के भाई-बहन को चाकू मार देगा। रेणु ने बताया कि दिवाली से पहले भी उसने बहन का सिर फोड़ दिया था। पुरानी बस्ती थाने में शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रेणु के मुताबिक घटना से एक रात पहले भी शिवम ने वर्षा को घर से बाहर निकाल दिया था और उसकी गर्दन पर पैर रखकर जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने थाने के बाहर किस ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस महिला के परिवारजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...